bollywood movies
- फोटो : social media
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की कमाई का 70 फीसदी हिस्सा भारतीय फिल्में हैं। फिर भी पाकिस्तान ने बीते वर्षो में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में अपने यहां रिलीज नहीं होने दीं। इससे पाकिस्तन को ही भारी नुकसान उठाना पड़ा। इनमें शाहरुख खान की रईस, तो वहीं फरहान अख्तर की ब्लॉकबस्टर फिल्म भाग मिल्खा भाग है। इनके अलावा फिल्म राजी, एजेंट विनोद, अक्षय कुमार की खिलाड़ी 786, बैबी और जॉली एलएलबी 2 के नाम भी लिस्ट में हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की फिल्में भी पाकिस्तान में अक्सर बैन की जाती रही हैं। जिनमें बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी हालिया फिल्में शामिल हैं। वहीं, फिल्म रांझना और परी को भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया।