इरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ इरा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें आमिर खान की लाडली ने अपनी हालत के बारे में बताया है। इरा ने बताया कि वह इन दिनों काफी मुश्किल समय का सामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे अब एंग्जाइटी अटैक्स आने लगे हैं। मुझे घबराट होती है और मैं कभी भी रोने लग जाती हूं। मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसा होता है।'