बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में मुहूर्त पूजन भी किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म का हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मौजूद रहीं। टीम की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, राम की पैड़ी पर अक्षय गाड़ी से नहीं उतर पाए। इन सबके बीच अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दोनों अभिनेत्रियों के साथ बस में नजर आ रहे हैं।