फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PADMAN के बाद अक्षय की नई फिल्म KESARI का फर्स्ट लुक, SINGH IS BACK

Fri, 05 Jan 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar
नया साल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए खुशखबरी से भरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' को लोगों का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ उन्होंने आज अपनी आने वाली एक और फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। 

पढे़ं- Padman ने दिया Padmavati को खुला चैलेंज, अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

2 of 4
Akshay Kumar
अक्षय ने 'केसरी' फिल्म के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर रिलीज किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'इस तस्वीर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं नए साल की शुरुआत 'केसरी' के साथ कर रहा हूं। ये मेरा काफी बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे मैं पूरे जुनून के साथ बनाऊंगा। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
akshay kumar
इस तस्वीर में अक्षय जट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उस पर सिर पर पगड़ी और बड़ी बड़ी दाढ़ी मूंछें उन पर काफी सूट कर रही हैं। इस फिल्म का ऐलान साल 2017 में ही हो चुका था जिसका फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया। फिल्म के ऐलान के समय ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान और करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे लेकिन बाद में किसी वजह से सलमान ने अपना हाथ खींच लिया। 

पढे़ं- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने जिस अंदाज में किया 'स्वैग से स्वागत' कटरीना को भूल जाएंगे
विज्ञापन

4 of 4
Akshay Kumar
दिलचस्प बात ये हैं कि 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की थीम पर  दो और फिल्में बन रही हैं जिसमें रणदीप हुड्डा और अजय देवगन लीड रोल निभाएंगे। फिलहाल रणदीप और अक्षय की फिल्म पर काम शुरू हो चुका है लेकिन अजय इस पर कुछ समय बाद काम करना शुरू करेंगे। 

पढे़ं- गर्लफ्रेंड से सेक्स को लेकर विवाद में आए नवाजुद्दीन के पक्ष में कुछ ऐसा बोले अनुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें