अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं । फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी । इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं । फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है । हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई है ।
विज्ञापन
2 of 6
Akshay Kumar and Katrina Kaif
- फोटो : instagram
इस फोटो में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी फिल्म के बाकी स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं । उन सभी ने फिल्म के एक्शन मास्टर पर बंदूक तान रखी है । इस फोटो को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस फोटो के साथ अक्षय ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा ।
विज्ञापन
3 of 6
Akshay Kumar and Katrina Kaif
- फोटो : instagram
अक्षय लिखते हैं, 'जब आपका एक्शन खत्म हो जाए तो फाइट मास्टर के साथ एक यही चीज करने के लिए बचती है । सूर्यवंशी इस गोल्डन सिर वाले व्यक्ति को अपना प्यार दे रहा है ।' बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कटरीना भी सेट से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं ।
4 of 6
rohit shetty
- फोटो : social media
कटरीना अभी तक तीन तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं । जिसे उन्होंने टॉवल सीरीज नाम दिया है । इन तीनों तस्वीरों में कटरीना टॉवल ओढ़े नजर आ रही हैं । पहली तस्वीर में वो अक्षय के साथ दिखीं । जिसमें दोनों स्टार सिर पर तौलिया लपेटे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में वो फराह खान के साथ दिखीं ।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने ही सफेद रंग का तौलिया लपेटा हुआ है । फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, 'लंबे समय बाद मैं और मम्मी साथ में... लव यू । टॉवलसीरीज ।' यहां पर कटरीना ने फराह को मम्मी कहा है । इससे पहले कटरीना कुछ बतातीं, यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप दोनों टिप-टिप बरसा पानी पर डांस कर रहे हैं।'
बता दें कि अक्षय-कटरीना की 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी । इस फिल्म में 90 के दशक के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' का रीमिक्स किया जाएगा । इस गाने को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं । ये पहली बार है जब अक्षय और रोहित शेट्टी साथ में काम कर रहे हैं ।