अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क गए हैं । एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक खास तोहफा दिया । दरअसल, मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी । इस तरह से मलाइका ने पहली बार अपने रिलेशन को ऑफीशियल किया। अब अर्जुन और मलाइका की न्यूयॉर्क से एक और तस्वीर सामने आई है ।
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस फोटो में मलाइका और अर्जुन साथ नजर आ रहे हैं । फोटो में मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं अर्जुन ने रेड टीशर्ट और जींस पहनी है । दोनों के साथ संजय कपूर का बेटा जहान कपूर भी है । तीनों न्यूयॉर्क में एंज्वॉय कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों को अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता । हाल ही में अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में मलाइका अकेले बैठ धूप का मजा ले रही हैं । साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस सीजन में मेरा फेवरेट नियॉन कलर' । यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका और अर्जुन साथ में छुट्टियां मनाने गए हों। इससे पहले दोनों मालदीव गए थे। उन्हें एक साथ जाते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया था लेकिन मालदीव से लौटते वक्त दोनों एयरपोर्ट पर साथ देखे गए थे।
इसके बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मालदीव की अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में उम्र का फासला बहुत है। मलाइका 45 की हैं तो वहीं अर्जुन 33 के। यानी कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।