बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' अब 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म 'पद्मावत' को कुछ तब्दीलियां करने के बाद CBFC ने हरी झंडी दिखा दी है लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में इसके रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि करणी सेना नहीं चाहती कि फिल्म को देश के किसी भी कोने में रिलीज किया जाए। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए देशभर में अभी भी लगातार विरोध जारी है। वैसे भारी विवादों के बाद योगी सरकार ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को उत्तर प्रदेश में रिलीज करने की अनुमति दे दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी पहले इसे बैन किया गया था लेकिन बाद में इसे रिलीज करने की हामी भर दी गई है।