अक्षय कुमार
- फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बियर ग्रिल्स के साथ एक लाइव चैट में हुमा कुरैशी ने अक्षय से पूछा कि उन्होंने हाथी की लीद की बनी हुई चाय पीने के लिए अपने आपको तैयार कैसे किया? इसके जवाब में अक्षय ने कहा, 'मुझे कोई परेशानी नहीं थी। दरअसल, मुझे तो उल्टा मजा आया। मैं हर रोज आयुर्वेदिक फायदों के लिए गोमूत्र पीता हूं। तो मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी।'