फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी से साथ हुई 'हाथापाई' पर अब बोले अक्षय, इस वजह से कर लिया था सूर्यवंशी के सेट पर 'झगड़ा'

Tue, 03 Dec 2019 11:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
फिल्म हाउसफुल 4 के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म गुड न्यूज के अलावा अक्षय कुमार जल्द फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देने वाले हैं। बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें सुनने को मिली थीं कि 'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की 'हाथापाई' हो गई थी। अब इस पूरे मामले में अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल मंगलवार को फिल्म गुड न्यूज का नया गाना 'सौदा खरा खरा' रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के साथ हुई 'हाथापाई' पर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट फ्री जर्नल प्रेस की खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि, 'एक न्यूज पढ़कर मैंने रोहित से कहा कि देखो ये क्या लिखा है कि हम दोनों का झगड़ा हो गया है। इसके बाद हमने सोचा कि क्यों ना फर्जी झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जाए और देखा जाये आगे क्या लिखा जाएगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि ,'इसके बाद हमने 15 मिनट के अंदर झगड़े का वीडियो साझा कर दिया।' अक्षय कुमार ने ये बात मीडिया के उस सवाल पर कही जब उनसे पूछा गया कि वह खबरों में बने रहने के लिए क्या करते हैं। अक्षय कुमार ने मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, 'लोग इन सभी खबरों पर यकीन करने लगे तो क्या होगा। मैं हर खबर को गलत या सही नहीं कहता, लेकिन बहुत बार एक गलत खबर लोगों का करियर खत्म कर देती है। फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल के करियर में मैंने एक गलत खबर की वजह से शादियां और रिश्ते टूटते हुए देखे हैं।'

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय ने कहा कि किसी इंसान के बारे में खबर छापने से पहले बहुत चीजों को हमेशा ख्याल रखना चाहिए। वहीं बात करें गुड न्यूज के नए गाने 'सौदा खरा खरा' की तो सोशल मीडिया पर गाने ने धमाल मचा दिया है, लेकिन इससे भी ज्यादा गाने में अक्षय कुमार के नागिन डांस को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जी हां, गुड न्यूज के 'सौदा खरा खरा' गाने में अक्षय कुमार ने नागिन डांस किया है। जब अक्षय कुमार से नागिन डांस करने के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बड़े की मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया। अक्षय कुमार ने कहा है कि 'सौदा खरा खरा' गाने में नागिन डांस करने का विचार उन्हें एक वीडियो क्लिप देखकर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं एक शादी का वीडियो देख रहा था, जिसमें एक शख्स दूल्हे के आगे बैठकर घोड़ी पर नागिन डांस कर रहा था। बस उसमें और मुझमें फर्क इतना है कि वह ड्रिंक करके डांस कर रहा था और मैं बिना पीये। वीडियो में मैंने देखा कि वह शख्स घोड़ी पर बैठकर रुपए भी लूट रहा था। वह वीडियो मेरे पास अभी तक है। जिसको देखने के बाद मैंने सोचा की 'सौदा खरा खरा' गाने में मुझे ऐसा ही कुछ करना है।' गौरतलब है कि 'सौदा खरा खरा' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को अक्षय कुमार के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। 'सौदा खरा खरा' को दिलजीत दोसांझ, सुखबीर और ध्वनि भानुशाली ने गाया है। वहीं बीते दिनों अक्षय कुमार हाउसफुल 4 और गुड न्यूज एक जैसी ड्रेस पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे। आपको बता दें कि फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक से होने वाले गर्भधारण पर है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। बीते दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

पढ़ें: सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय-रोहित की 'हाथापाई' पर बोले करण, 'मैं बीच-बचाव नहीं कर सकता'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें