लंबे समय से फिल्म सूर्यवंशी के बड़े पर्दे पर रिलीज का हर किसी को इंतजार था। अब फाइनली प्रशंसकों के लिए फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी खुशखबरी लेकर आए हैं। दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान कर दिया है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। इस घोषणा से फिल्म मेकर्स के साथ-साथ प्रशंसक भी काफी खुश नजर आए। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने जताई नाराजगी
निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फैसले के लिए उनका धन्यवाद किया। उनके अलावा अजय देवगन, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करते हुए धन्यवाद करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अक्षय की इस तस्वीर को देखने के बाद छत्तीसगढ़ के डीजीपी आरके विज थोड़ा नाराज हो गए और उन्होंने कहा जनाब ऐसा नहीं होता है।