अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' चीनी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है । इसी बीच अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है । यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है ।
विज्ञापन
2 of 9
अक्षय कुमार
1948 में हुए ओलंपिक्स में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीता था । अक्षय कुमार फिल्म में हॉकी कोच का किरदार निभा रहे हैं । नेशनल हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन संदीप सिंह ने इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को ट्रेंड किया है ।
विज्ञापन
3 of 9
अक्षय कुमार
यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी । फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया, 'देश बनता है जब सब देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है ।' इस फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है ।
4 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय अभी तक देशभक्ति फिल्मों के जरिए करीब 800 करोड़ रुपए कमा चुके हैं । इस फिल्म के बाद यह आंकड़ा 1000 करोड़ पहुंच जाएगा । अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' से 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' तक अक्षय की इन फिल्मों का कुल बजट 850 करोड़ तक गया है ।
विज्ञापन
5 of 9
अक्षय कुमार
'स्पेशल 26' की बात करें तो इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपए की कमाई की कमाई की थी । यह फिल्म 2013 में आई थी । फिल्म का बजट 43 करोड़ रुपए था ।
विज्ञापन
6 of 9
अक्षय कुमार
इसके बाद साल 2014 में 'हॉलीडे' रिलीज हुई । इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए था । जबकि इसकी कमाई 116 करोड़ पहुंच गई थी । फिर आई अक्षय कुमार की 'बेबी' । साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 59 करोड़ रुपए था । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ की कमाई की थी ।
विज्ञापन
7 of 9
अक्षय कुमार
साल 2015 में अक्षय कुमार की एक और देशभक्ति फिल्म आई । यह थी 'गब्बर इज बैक' । फिल्म में अक्षय ने करीना कपूर के साथ काम किया था । इस फिल्म का कलेक्श 86 करोड़ था ।
8 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' ने तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी । इस फिल्म का बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपए था जबकि इसकी कमाई 128 करोड़ हुई थी । वहीं अक्षय की रुस्तम ने भी 127 करोड़ रुपए कमाए थे ।
पिछले साल रिलीज हुई 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' एक सोशल फिल्म थी। इस फिल्म ने 130 करोड़ रुपए की कमाई की थी । अब अगर अक्षय की गोल्ड चल जाती है तो उनकी देशभक्ति फिल्मों की कमाई 1000 करोड़ पहुंच जाएगी ।