फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड पर इतनी बातें करने वाले अक्षय कुमार 'एड्स' पर नहीं करना चाहते फिल्म, 5 साल से कर रहे रिजेक्ट

Mon, 28 May 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
'पैडमैन' के बाद अब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' लेकर आ रहे हैं । यह एक बायोपिक है । इसमें अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह के रोल में नजर आएंगे । फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar
अक्षय एक साल में चार-पांच फिल्में आराम से दे देते हैं । 'गोल्ड' के बाद भूषण कुमार की 'मुगल' में नजर आने वाले थे । लेकिन खबरों की मानें तो अक्षय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है । मेकर्स और अक्षय के बीच पैसों को लेकर बात फंस रही है ।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar
भूषण के अलावा एक और डायरेक्टर हैं जिसकी फिल्में अक्षय 5 साल से रिजेक्ट कर रहे हैं । इस डायरेक्टर का नाम है प्रियदर्शन । रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियदर्शन पिछले 5 सालों से अक्षय कुमार को एक फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं लेकिन अक्षय हर बार मना कर दे रहे।

4 of 5
akshay kumar
दरअसल, यह फिल्म एड्स पर आधारित है, जिसे लेकर अक्षय उत्साहित नहीं हैं। प्रियदर्श कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर अक्षय कुमार के पास जा चुके हैं। लेकिन अक्षय ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
इसके अलावा एक साउथ फिल्म का रीमेक को शुरू करने की भी बात चली। लेकिन अक्षय ने उसे भी रिजेक्ट कर दिया है। अक्षय कुमार फिलहाल पुराने निर्देशकों से दूरी बना रहे हैं और सभी नए निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें