फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्मी’ की विफलता के बाद गिरी अक्षय कुमार की फीस, ‘बच्चन पांडे’ के लिए हो रहा नए सिरे से समझौता

Sat, 12 Dec 2020 08:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा की गणित समझना सबके बस की बात नहीं। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर जो पहाड़े पढ़े, वे सबक डिजनी इंडिया तक ने याद कर लिए हैं। इस बैनर पर आगे फिल्म बनने में अब टाइम लगेगा। डिजनी ने करण जौहर को अल्टीमेटम दे ही दिया है कि वह ‘ब्रह्मास्त्र’ को फटाफट पूरी करके पहली कॉपी सौंपे। कंपनी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का जो हुआ वो सबको पता ही है। नतीजा? अक्षय कुमार के भाव नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चन पांडे - फोटो : amar ujala mumbai
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए  निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ हुए उनके एग्रीमेंट को फिर से लिखा जा रहा है। हिंदी फिल्म जगत में एक हीरो अपनी एक तयशुदा फीस लेता है और इसके बाद फिल्म का काराबोरा एक तय सीमा से आगे बढ़ने पर मुनाफे में हिस्सेदारी लेता है। कारोबारी भाषा में इसे स्लैब प्रॉफिट शेयरिंग कहते हैं। जैसा ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर’ में किया और करीब 150 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

3 of 7
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय का इरादा भी ऋतिक के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का रहा है लेकिन फिल्म ‘लक्ष्मी’ के खराब प्रदर्शन ने इनके सपनों पर पानी फेर दिया। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार को सुबह से ही खूब चर्चाएं सुनने को मिलती रहीं। साजिद का सबसे सेफ हाउस फॉक्स स्टार स्टूडियोज उनके हाथ से निकल चुका है। अब वह जी समूह के साथ अपनी गोटी सेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें साजिद ने जी समूह के साथ सात फिल्मों की डील की है, लेकिन ये डील साजिद की जी की शर्तों पर करनी पड़ी है।

4 of 7
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : amar ujala mumbai
इस नई डील के बारे में न तो साजिद की तरफ से और न ही जी की तरफ से कोई कुछ कहने को तैयार है, लेकिन खबर यही है कि इस डील के बाद से साजिद अपनी सारी अगली फिल्मों के बजट नए सिरे से बना रहे हैं। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी इस करेक्शन का शिकार हो चुकी है और अब साजिद ने अक्षय को उनकी पहले से तय हुई फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी को घटाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
अरशद वारसी - फोटो : फाइल
'बच्चन पांडे' फिल्म की शूटिंग अक्षय कुमार अगले महीने से शुरू करने की तैयारी में हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अक्षय का किरदार एक गैंगस्टर का होगा। उस गैंगस्टर की इच्छा है कि वह आगे चलकर एक बड़ा अभिनेता बने। वहीं, कृति सेनन का किरदार एक पत्रकार का होगा और अरशद वारसी अक्षय के गैंगस्टर अवतार के साथी बने हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब शूटिंग की शुरुआत हुई तब से अब तक अक्षय तीन फिल्मों के काम को समेट चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने स्कॉटलैंड जाकर 'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म की। फिर वहां से वापस आकर उन्होंने तुरंत यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'पृथ्वीराज' का काम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अतरंगी रे - फोटो : फाइल
हाल ही में अक्षय ने सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग भी खत्म कर दी। अब बस जल्द ही वह 'बच्चन पांडे' की ही शूटिंग शुरू करेंगे। भविष्य में अक्षय के हाथ में 'रामसेतु', 'रक्षाबंधन' जैसी कई फिल्में हैं। उनकीएक फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए भी तैयार है।

रणवीर सिंह ने शुरू की धमाकों की तैयारी, एक के बाद एक इन सात फिल्मों में दिखेगा 10 साल का

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें