जयेशभाई जोरदार
- फोटो : amar ujala, Mumbai
रणवीर सिंह की एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' बनकर तैयार हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सामाजिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। रणवीर को अपनी इस फिल्म के रिलीज होने का भी इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग रणवीर ने देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही खत्म कर दी थी और अपनी घोषणा के मुताबिक इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज भी होना था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम ही पूरा नहीं हो पाया और न ही सिनेमाघर खुले थे। इसलिए यह फिल्म भी अब तक लटकी हुई है।