फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Trailer: खत्म हुआ इंतजार, धांसू एक्शन अवतार में नजर आए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

Thu, 08 Sep 2022 02:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में ऋतिक रोशन दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और सैफ अली खान की नाक में दम करते दिख रहे हैं। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर ये ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।

विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर के किरदार में हैं और सैफ अली खान पुलिस वाले के रोल में हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। ट्रेलर में सैफ अली खान को ऋतिक रोशन की अबूझ पहेलियां सुलझाते हुए देखा जा सकता है। इसे देखने से साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी अच्छाई-बुराई, सच और झूठ पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा के ट्रेलर में खास बात यह है कि इसमें ऋतिक रोशन का देसी अंदाज में डायलॉग बोलना दर्शकों को खास पसंद आ सकता है। यूपी की भाषा में ऋतिक ने खुद को बेहद ही सटीक तरीके से ढाला है। वहीं सैफ अली खान ऋतिक के जाल में फंसकर कन्फ्यूज होते नजर आए हैं। दो मिनट पचास सेकेण्ड के इस ट्रेलर में दो अभिनेताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है। इस ट्रेलर के बीच में राधिका आप्टे और सैफ अली खान का रोमांस की झलक भी दिखाई गई है। सैफ और ऋतिक स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म ऐश्वर्या राय की मूवी पोन्नियन सेल्वन के साथ टकराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें