फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि जोड़ियां भी बनती-बिगड़ती हैं। एक-दूसरे के साथ कई महीनों तक शूटिंग करते-करते कलाकार करीब आने लगते हैं...बात बढ़ती है और फिर रिश्ता मुकम्मल होने लगता है। कुछ ऐसी ही जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 से लेकर 2005 तक 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज' और 'वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम' जैसी फिल्मों में एक साथ काम करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन, कहा जाता है कि जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इस बात की जानकारी मिली थी तो उन्हें अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया था। बी-टाउन के गलियारों में यह बात तो बीते कई सालों से कही जा रही है। लेकिन इस बात का सच आज सामने आया है। पढ़िए फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने क्या कहा...