बॉलीवुड के माचो मैन यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। हालांकि अक्षय कभी भी अपने काम को अपने ऊपर ज्यादा हावी नहीं होने देते हैं। शूटिंग के सेट पर अक्षय हमेशा अपने सहयोगी कलाकारों और फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। फिल्म 'केसरी' के सेट पर भी अक्षय कुछ ऐसी ही मस्ती करते दिखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Akshay Kumar
हाल ही में अक्षय कुमार ने सेट पर पूरी टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल अक्षय, फिल्म के सेट पर क्रिकेट खेलते नजर आए हैं। अक्षय ने फिल्म की पूरी टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
3 of 4
फोटो के कैप्शन पर उन्होंने लिखा है- 'इस साल के क्रिकेट चैंपियन्स से मिलें, 'वाई' से टीम 'केसरी'। वर्क हार्ड, प्ले हार्डर।' आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित वाई में चल रही है।
इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 की होली पर रिलीज होगी।