फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाने के घटिया बोल सुन भड़कीं बच्चन खानदान की बहू, बोलीं- 'पहले इसके लिरिक्स बदलकर आओ...'

Mon, 25 Jun 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से शानदार कमबैक किया । अब उनकी फिल्म 'फन्ने खां' चर्चा में हैं । फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर भी नजर आएंगे। आज ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ है ।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय
फिल्म का एक आखिरी गाना शूट होना था जिसमें ऐश परफॉर्म करने वाली थीं । लेकिन खबरों की मानें तो ऐश ने मेकर्स से वो गाना फिल्म से हटाने को कहा है । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश को गाने के बोल बेहद घटिया लगे ।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय
लिरिक्स सुनने के बाद ऐश ने अपना मन बदल दिया । उन्होंने गाने पर परफॉर्म करने से मना कर दिया । उन्होंने कहा, 'पहले इस गाने के लिरिक्स अच्छे करो । या फिर गाने को रिप्लेस कर कोई दूसरा गाना डाला जाए ।'

4 of 5
ऐश्वर्या राय
खबरों की मानें तो डांस के लिरिक्स 'फेविकॉल से' जैसे थे । ऐसे लिरिक्स पर डांस करने से ऐश असहज महसूस कर रही थीं । मेकर्स ने भी ऐश की बात मानी और तुरंत नया गाना बनाने को कहा । नए गाने के बोल- 'हल्का-हल्का सा खुमार है' हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय
खबरों की मानें तो इस गाने को लेकर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर के बीच भी नहीं बनी । दो दिन की शूटिंग के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला । फिल्म की लीडिंग लेडी यानी ऐश्वर्या राय भी खुश नहीं थी । ऐसे में गाना बदलवाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें