सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डॉक्टरों ने किया सैफ की हिम्मत को सलाम
घटना के बाद सैफ अली खान ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा के मुताबिक एक्टर का सफेद कुर्ता खून में पूरा लथपथ था। उनसे इस बात पर गौर नहीं किया कि ऑटो में सवार शख्स बॉलीवुड कलाकार हैं। ड्राइवर के मुताबिक अस्पताल पहुंचकर सैफ अली खान ने गार्ड को बुलाया और कहा, 'मेरे लिए एक स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं'। वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, 'सैफ अली खान घायल अवस्था में किसी शेर की तरह चले आए'। डॉक्टरों ने उनकी इस हिम्मत को सलाम किया।