बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं कि शाहरुख खान के बड़े बेटे जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। इसके बाद से अक्षय कुमार के बेटे आरव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अक्षय कुमार के बेटे आरव भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। इस पर अब अक्षय ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि आरव अभी बहुत छोटा है। उस पर किसी भी तरह का प्रेशर देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
आरव कुमार
- फोटो : file photo
अक्षय ने अपने बयान में कहा- 'आरव 16 साल का बच्चा है जो अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहा है, अभी उस पर किसी भी तरह का प्रेशर देना ठीक नहीं है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने कहा - 'बच्चा तभी प्रेशर महसूस करता जब उनके माता-पिता उस पर डालते हैं। मैं ऐसा पिता नहीं बनना चाहता हूं।' अक्षय ने अपने पिता की बात को याद करते हुए कहा कि वह भी उन पर प्रेशर नहीं डालते थे।
4 of 5
aarav with akshay
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने बोला- 'मेरे पिता हमेशा कहते थे कि अगर तुम्हारा मन खेल और कराटे में है और तुम ब्रुश ली बनना चाहते हो तो वहीं करो, लेकिन कम से कम आधा ब्रुश ली तो बनो।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो साल बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का दावा किया है।
ये आंकड़े धर्मा प्रोडक्शंस को हुई नेट बॉक्स ऑफिस कमाई के हैं। केसरी की निर्माण लागत 80 करोड़ रुपये है। पिछले साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हुईं पैडमैन, गोल्ड और 2.0, इनमें से 2.0 ने छप्पर फाड़ कमाई तो की लेकिन फिल्म की कमाई का क्रेडिट इसके हीरो रजनीकांत और निर्देशक शंकर के खाते में जमा हो चुका है। अक्षय की मेन लीड वाली दोनों फिल्में पैडमैन औऱ गोल्ड के सौ करोड़ क्लब में शामिल न हो पाने से फिल्म वितरकों को काफी निराशा हुई थी।