फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की ‘मानद नागरिकता’ पर अक्षय कुमार ने बदला पैंतरा, कहा- फिर से भारतीय पासपोर्ट बनवाएंगे

Sat, 07 Dec 2019 12:51 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अरसे तक खुद को कनाडा का मानद नागरिक बताते रहे अक्षय कुमार ने आखिरकार कनाडा का पासपोर्ट रद्द करवाने और भारतीय पासपोर्ट फिर से हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्षय कुमार खुद को कई सार्वजनिक मौकों पर कनाडा का मानद नागरिक बताते रहे हैं लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की वेबसाइट पर ऐसे नागरिकों की सूची सार्वजनिक होने के बाद से अक्षय बैकफुट पर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अक्षय कुमार ने केंद्र में पिछली एनडीए सरकार बनने के बाद तमाम ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया जो देशभक्ति से जुड़ी हुई रही हैं। फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की रिलीज के दिन यानी 11 अगस्त 2017 को अक्षय ने इस मामले को और उलझा दिया। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाऊ के प्राइम टाइम कार्यक्रम में अक्षय ने खुद को कनाडा का मानद नागरिक (ऑनरेरी सिटीजन) बताया और कहा कि देशवासियों को इस पर फख्र होना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
इसी के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर तमाम तरह की छानबीन शुरू हो गई। अक्षय इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान ये पूछे जाने पर कि उनके विकीपीडिया पेज पर उनकी नागरिकता कनाडा की लिखी है, ये जवाब दे चुके हैं कि ये मानद है। अक्षय कुमार के पिछले आम चुनाव में मतदान के दौरान सक्रिय होने पर इस मामले ने फिर तूल पकड़ा और बीजेपी से उनकी निकटता को लेकर इस मामले में लगातार छानबीन होती रही है।

4 of 5
मलाला यूसुफजई
पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद कनाडा की सरकार ने उन्हें अपनी मानद नागरिकता प्रदान की थी। इसके बारे में जानकारी वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेऊ की वेबसाइट पर भी मिलती है। मलाला के बारे में जानकारी वाले पेज पर ही लिखा गया कि कनाडा ने तब तक सिर्फ छह लोगों को मानद नागरिकता दी थी। और, इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anjana Sukhani, Akshay Kumar - फोटो : social media
अब महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार बनने के बाद से न सिर्फ यहां के कॉरपोरेट जगत में हलचल है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में बीजेपी के अलमबरदार रहे तमाम सितारे भी चौंकन्ने हो चुके हैं। अक्षय कुमार का दिल्ली के एक कार्यक्रम में फिर से भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की जानकारी सार्वजनिक करना इसी क्रम में माना जा रहा है। 

सुनील दर्शन ने गूगल और यूट्यूब के खिलाफ जीती जंग, फैसले से फिल्म इंडस्ट्री को होगा करोड़ों का फायदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें