फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार को आयकर विभाग ने किया सम्मानित, फिर बने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता

Sun, 24 Jul 2022 05:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार की साल में चार-पांच फिल्में तो आती ही हैं। वहीं, खिलाड़ी कुमार इन दिनों भी लंदन में अपना अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार को लेकर कई बार खबर आती है कि वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। अब इसी संबंध में अभिनेता को आयकर विभाग की ओर से सबसे ज्यादा टैक्स भरने पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता हैं। ऐसे में उन्हें आयकर विभाग की ओर से एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अभिनेता इस समय देश में नहीं है तो उनकी ओर से उनकी टीम ने इस सम्मान पत्र को स्वीकार किया है। अभिनेता पिछले पांच साल से लगातार सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले लोगों में शामिल हैं।

विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार फिलहाल इंग्लैंड में जसवंत गिल की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं और अगले हफ्ते भारत लौट सकते हैं। हाल ही में अक्षय करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए थे। शो में अक्षय ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की थी। इसके अलावा उन्होंने खुद से छोटी हीरोइन के साथ काम करने को लेकर कहा था कि सब जलते हैं, क्या में 55 साल का लगता हूं। अक्षय का ये बयान खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो 11 अगस्त को उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' रिलीज के लिए तैयार है। आनंद अल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा अक्षय 'सेल्फी', 'राम सेतु', 'बड़े मियां छोटे मियां' और साउथ स्टार सूर्या की फिल्म ‘सोरोरई पोतरू‘ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें