फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 2022 में अक्षय ने लगाई फ्लॉप की हैट्रिक, 10 साल में इन फिल्मों से मेकर्स को लगा करोड़ों का चूना

Sun, 28 Aug 2022 01:53 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। लेकिन अभिनेता का यह ट्रेंड उन पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
1 of 10
Akshay Kumar Films - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। लेकिन अभिनेता का यह ट्रेंड उन पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल बीते कुछ समय से एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्मों के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए यह साल बेहद खराब रहा। इस साल अक्षय की अभी तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी है और तीनों फिल्में ही फ्लॉप रहीं। ऐसे में अक्षय कुमार ने 16 साल बाद फिर फ्लॉप फिल्मों हैट्रिक बना ली है। तो आइए जानते हैं बीते 10 सालों में फ्लॉप फिल्मों के मामले में कैसा रहा अभिनेता का रिपोर्ट कार्ड-

 

विज्ञापन

2 of 10
अक्षय कुमार फिल्म जोकर - फोटो : सोशल मीडिया

जोकर

साल 2012 में आई फिल्म जोकर अभिनेता के करियर की सुपर फ्लॉप फिल्मों में से एक है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे अभिनेता को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म राउडी राठौड़ के बाद यह अक्षय और सोनाक्षी के साथ में दूसरी फिल्म थी, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी।

विज्ञापन

3 of 10
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

2013 में आई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा अक्षय कुमार के करियर की फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। हालांकि इस बार भी उनकी यह जोड़ी पर्दे पर फ्लॉप ही साबित हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।

4 of 10
बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉस

इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बॉस भी उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। मिथुन चक्रवर्ती, अदिति राव हैदरी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म कमजोर कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन

5 of 10
एंटरटेनमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट

साल 2014 में आई फिल्म एंटरटेनमेंट में अक्षय कुमार पहली बार साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। हालांकि दर्शकों को उनकी यह जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आई। यही वजह थी कि फैंस ने उनकी इस फिल्म को सिरे से नकारते हुए फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार करा दिया।

विज्ञापन

6 of 10
द शौकीन्स - फोटो : सोशल मीडिया

 द शौकीन्स

2014 में ही आई अक्षय कुमार की अगली फिल्म द शौकीन्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनुपम खेर, अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। हालांकि, दमदार स्टार कास्ट के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई और आखिर में इस फिल्म को भी फ्लॉप करार दिया गया।

विज्ञापन

7 of 10
ब्रदर्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

ब्रदर्स

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ब्रदर्स साल 2015 में रिलीज हुई थी। 140 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। जैकलीन, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मौजूदगी भी इस फिल्म की नैया डूबने से नहीं बचा सकी और अक्षय की यह फिल्म भी आखिरकार फ्लॉप ही साबित हुई।

 

8 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे

साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की पहली फिल्म बच्चन पांडे से अभिनेता और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि यह फिल्म दोनों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। साउथ वर्सेस बॉलीवुड की लहर के बीच अक्षय कुमार की ये फिल्म चक्की में घुन की तरह पिस गई और इस साल की अक्षय कुमार की पहली फ्लॉप साबित हुई।

 

9 of 10
फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज

इस फिल्म के बाद अभिनेता ने महान मराठा शासक सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित फिल्म पृथ्वीराज के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। हालांकि अभिनेता की यह कोशिश भी नाकामयाब रही और लोगों ने इस फिल्म को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। आखिरकार लाख कोशिश के बाद भी अक्षय की यह फिल्म इस साल की दूसरी फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन

10 of 10
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन 

इसी महीने रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म रक्षा बंधन भी फ्लॉप होने की कगार पर है। भाई-बहन के रिश्ते पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही है। फिल्म के घटते कारोबार को देख इसे अभिनेता की इस साल की तीसरी फ्लॉप फिल्म माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें