सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बीते दिनों अपने एक वायरल एमएमएस से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। शनिवार को अंजलि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंची थीं, जहां वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को एमएमएस की बात को लेकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।