फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ दो हफ्ते बाद भी दिखा रही दमखम, ‘कॉकटेल 2’ की कमाई लाखों में सिमटी

Thu, 09 Jul 2026 10:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Vs Cocktail 2 Collection: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

नई फिल्मों की दस्तक से पहले सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों की कमाई में गिरावट नजर आने लगती है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के दो हफ्ते बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का खेल अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन

2 of 4
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘वेलकम टू द जंगल’ की 14वें दिन की कमाई 
‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में 14 दिन हो चुके हैं। दो हफ्ते में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 124.70 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के 14वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने 1.80 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। वहीं 13वें दिन इसने 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कमाई में कमी है लेकिन अब भी इसका कलेक्शन करोड़ रुपये में बरकरार है। इस फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा कई नामी कलाकार भी नजर आए हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कॉकटेल 2’ की कमाई लाखों में सिमट गई 
होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 21वें दिन 39 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने 20वें दिन 45 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 94.29 करोड़ है। यह फिल्म अब भी 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
क्या ‘धमाल 4’ का मुकाबला कर पाएंगी ये फिल्में 
कल सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस के बीच क्रेज दिख रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए हैं। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये ‘धमाल 4’ के खाते में जमा हो गए। जब फिल्म एडवांस बुकिंग में करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रही है तो पहले दिन अच्छी कमाई भी कर सकती है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में टिके रहना मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें