फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Tera Star Hai: ‘भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में नजर आए राघव जुयाल

Thu, 09 Jul 2026 03:34 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Tera Star Hai Trailer: अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे। इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 4
'भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शोज से मशहूर हुए राघव जुयाल अब बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली नई फिल्म का नाम 'भाई तेरा स्टार है' है, जिसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 4
‘भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
‘भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज
‘भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में राघव लंदन में रहने वाले एक ऐसे एक्टर के रोल में हैं, जो काम पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म की ताकत राघव जुयाल का स्वाभाविक मजाकिया अंदाज और उनकी दमदार कॉमिक टाइमिंग है। ट्रेलर के कई सींस काफी मजेदार हैं, जिनमें राघव की एनर्जी देखने लायक है।

विज्ञापन

3 of 4
‘भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा है राघव का किरदार
राघव ने कई लोगों से उधार ले रखा है। जब लोग अपने पैसे मांगते हैं, तो वह अपनी एक्टिंग के दम पर झूठी कहानियां बनाता है और बचने के तरीके ढूंढता है। कर्जों से निपटने का उनका यह अंदाज बेहद मजेदार है। फिल्म में राघव को कर्ज देने वाले एक व्यक्ति का किरदार मशहूर अभिनेता संजय कपूर निभा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
‘भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल हैं। फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के साथ-साथ चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Batwara 1947: एआर रहमान ने की सोनू निगम की तारीफ, पूछा- 'आपकी आवाज इतनी रोमांटिक कैसे है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें