फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नितारा के साथ झोपड़ी में पहुंचे अक्षय कुमार, बुजुर्ग दंपत्ति से मांगा पानी और फिर...

Fri, 01 Nov 2019 09:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार हाल ही में पूरे परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए थे। अब अक्षय की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बेटी नितारा के साथ हैं। उन्होंने खुद ये तस्वीर शेयर की और पूरा वाकया बताया। अक्षय के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में अक्षय अपनी बेटी का हाथ पकड़कर झोपड़ी के अंदर जा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो उस झोपड़ी में रहने वाले बुजर्ग दंपत्ति के साथ दिखे। इसके साथ अक्षय ने कुछ ऐसी बातें लिखीं जिससे उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने बताया कि 'आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया। हम दोनों एक गरीब दंपति के घर में पानी के लिए गए थे लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, दयालु होने का कारण कुछ भी नहीं है। इसका मतलब है सब कुछ है।'

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर अक्षय कुमार और परिवार के बाकी सदस्य नजर आए। तस्वीर में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, आरव कुमार, डिंपल कपाड़िया और बेट्टी कपाड़िया नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में सभी लोग लंच के लिए टेबल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' दिवाली से पहले रिलीज हुई। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों में ये सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद दर्शकों की ओर से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं क्रिटिक्स की आलोचनाओं का भी इसे शिकार होना पड़ा है। अमर उजाला के रिव्यू में फिल्म को दो स्टार मिले।

वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं ने अनुष्का शर्मा को परोसी थी चाय? एक्ट्रेस ने पूर्व क्रिकेटर को लताड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें