फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग की तस्वीरें Leak, देखिए छह घंटे तक जंगलों में कैसे रहे अक्षय कुमार

Sat, 01 Feb 2020 04:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild - फोटो : Instagram
रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) शो में नजर आएंगे। अक्षय ने शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग से अक्षय की बेयर ग्रिल्स के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए जंगलों में खिलाड़ी कुमार किस तरह से नजर आए...
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild shooting - फोटो : Instagram
रजनीकांत की तरह अक्षय ने भी इस शो की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व एंड नेशनल पार्क में की। सबसे पहले आप इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में अक्षय 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कार में बैठे हुए हैं तो वहीं बेयर बाहर खड़े हुए उनसे हाथ मिला रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild shoot - फोटो : Instagram
शूटिंग छह घंटे तक चली। इस तस्वीर में अक्षय कार के अंदर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अक्षय कई और लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय खाकी रंग की टी-शर्ट के साथ काले रंग का ट्राउजर पहने हुए है। तस्वीर में अक्षय खुश नजर आ रहे हैं। 
 

4 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild shoot - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में अक्षय 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ये शूटिंग रजनीकांत की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरू की थी। शूटिंग के दौरान रजनीकांत को मामूली खरोचें आई थीं। रजनीकांत को चोट लगने को लेकर एक वन अधिकारी ने बताया, 'रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और जिससे उनका टखना मुड़ गया। इसकी वजह से उनके हाथ पर और कोहनी के नीचे भी खरोंचें आई हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बीयर ग्रिल्स और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रजनीकांत से पहले पीएम मोदी भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। पीएम मोदी के एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी। पीएम मोदी और ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था।

बोल्ड ड्रेस में Oops मोमेंट का शिकार होने से इस तरह बचीं प्रियंका चोपड़ा, खुद किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें