फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' के बाद अक्षय कुमार के नए प्रोजेक्ट का खुलासा, बनाएंगे हॉरर कॉमेडी का रीमेक

Tue, 30 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा समाज का एक अलग मुद्दा उठाते है। हाल ही में उनकी सैनिटरी पैड रेवोल्यूशन पर बनी फिल्म ‘पैडमैन’ इसका बेहतरीन उदाहरण है। उनकी इस फिल्म का विषय लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है। बहरहाल ‘पैडमैन’ के बाद अब अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी पर फिल्म बनाने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
बता दें, अक्षय कुमार लंबे समय से फिल्म भूलभुलैया जैसी कहानी के इंतजार में थे । खबरों की मानें तो अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में अक्षय कुमार ने साउथ की फिल्म 'कंचन 2' देखी। ये फिल्म अक्षय कुमार को काफी पसंद आई।

 
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अक्षय इस फिल्म की रीमेक बनाना चाहते हैं। बता दें, राघवा लॉरेंस निर्देशित ये फिल्म तमिल में हैं। इस फिल्म में राघवा लॉरेंस लीड रोल में दिखाई दिए थे। राघवा लॉरेंस के साथ तापसी पन्नू और नित्या मेनन ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2015 में अप्रैल को रिलीज हुई थी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
फिलहाल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज में बिजी हैं। बता दें, फिल्म ‘पैडमैन’ कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में नौ फरवरी को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें