फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 में अक्षय के खतरनाक लुक के बाद फैली खबर निकली झूठ, ये है असली सच

Fri, 03 Nov 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत और अक्षय कुमार की स्टारर 2.0 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2010 में आई रोबोट के आगे की कहानी है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म का पोस्ट सामने आ चुका है, और दोनों एक्टर के फैन्स इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में अक्षय नेगेटिव रोल में हैं, लेकिन अब खबरे आ रही हैं कि अक्षय कुमार किसी विलेन का रोल प्ले नहीं कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार 2.0 में विलेन नहीं हैं, उनका ड्रेसअप क्रूर बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूत्र की मानें तो इस फिल्म में अक्षय डॉक्टर रिचर्ड की भूमिका में हैं, जो सच्चाई के लिए लड़ता है। रिचर्ड उन ताकतों से लड़ता है जो धरती को नुकसान पहुंचाते हैं। सूत्र ने बताया कि फिल्म से अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद निर्माताओं ने विलेन के किरदार के सभी पहलुओं को हटा दिया। 
पढ़ें: बाहुबली के बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगी 'देवसेना' और 'अवंतिका'

4 of 5
2.0 में मुख्य भूमिका निभा रही एमी जैक्सन ने बताया कि फिल्म से विलेन के हिस्सों को उसी समय हटा दिया गया था जब कमल हासन को यह रोल ऑफर किया गया। अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद, उन सभी हिस्सों को हटा दिया गया जो नेगेटिव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ऐसा किरदार उनकी राष्ट्रीय हीरो की छवि से टक्करा रहा था। बता दें कि यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। जिसमें रजनीकांत,एमी जैक्सन और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। 
पढ़ें: शाहरुख, अक्षय समेत कई स्टार्स ने किया एक साथ ट्वीट, प्लीज न बताएं 'कातिल कौन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें