बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बहुत ही खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 'बच्चन पांडे' से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर 'राम सेतु' पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि 'राम सेतु' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन दिन-ब-दिन घटते इसके दर्शकों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। जहां बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, वहीं अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।