फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ की कमाई के बाद अक्षय कुमार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, देश भर में लाएंगे क्रांति

Fri, 16 Feb 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padman
सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' देश-दुनिया में काफी पसंद की जा रही है। सैनिटरी नैपकिन जैसे मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब भी पैडमैन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है।  
विज्ञापन

2 of 4
padman
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इस फिल्म से मेंस्ट्रुअल हाइजीन का मैसेज देने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अक्षय ने मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर पैड वेंडिंग मशीन लगवाई है। यह काम उन्होंने शिवसेना के चेयरपर्सन और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मदद से किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
padman
अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर पैड वेंडिंग मशीन लगवाई। उम्मीद है पूरे राज्य और धीरे-धीरे पूरे देश में ऐसी मशीनें लगा पाऊंगा। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
padman
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और  हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं।फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें