फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्म से निराश रितिक के घर के बराबर में अक्षय ने की पार्टी

Wed, 31 Aug 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू स्थित समुद्र किनारे की एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों की फिल्में, रुस्तम और मोहेंजो दारो पिछले दिनों एक ही दिन रिलीज हुईं। किस्मत का खेल देखिए कि एक तरफ जहां अक्षय के अपार्टमेंट में खुशियां बिखरी हैं वहीं ऋतिक के घर में सन्नाटा है।
विज्ञापन

दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?

2 of 6
बीते हफ्ते ऋतिक वायरल से पीड़ित होने की वजह से घर से बाहर तक नहीं निकले, जिसकी वजह से उनकी फिल्म काबिल की शूटिंग में पिता राकेश रोशन को लाखों का नुकसान हुआ। वहीं अक्षय रुस्तम की सफलता के घोड़े पर सवार होकर घर में जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?

3 of 6
रोचक बात यह है कि रविवार की रात को अक्षय के घर में सितारों का मेला लगा हुआ था। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे युवाओं से लेकर हॉलीवुड के दिग्गज विल स्मिथ तक उनके घर में पार्टी कर रहे थे। परंतु ऋतिक पड़ोस में होकर भी अक्षय के यहां नहीं पहुंचे। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि ऐसा क्या हुआ जो अक्षय द्वारा दी गई पार्टी में ऋतिक नहीं गए।

दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?

4 of 6
- फोटो : solaris
अव्वल तो पार्टी के भी दो कारण बताए जा रहे हैं। एक में कहा जा रहा है कि विल स्मिथ के सम्मान में अक्षय ने पार्टी दी, जबकि दूसरा विचार है कि उन्होंने एयरलिफ्ट के बाद रुस्तम को मिली जोरदार सफलता का जश्न मनाया। खैर, जो भी हो। ऋतिक का पड़ोस में होकर भी वहां न पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ कहा जा रहा है कि अक्षय की पार्टी का ऋतिक को निमंत्रण नहीं था, दूसरी तरफ यह बात है कि ऋतिक बुलावे के बावजूद नहीं गए।
विज्ञापन

दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?

5 of 6
इधर सेहत पूरी तरह ठीक नहीं और उस पर मोहेंजो दारो की नाकामी से उनका मन भी खराब है। वैसे इसमें संदेह नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बाद भी दोनों सितारे अच्छे पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : twitter
क्योंकि ऋतिक ने फिल्म की रिलीज से पूर्व अक्षय को रुस्तम के लिए इमोशनल संदेश लिखते हुए शुभकामानएं दी थीं और तब अक्षय ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया थाः बस कर पगले रुलाएगा क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें