फिल्म इंडस्ट्री में हिम्मती महिलाओं की कमी नहीं रही है। पुराने दौर से वे हर चुनौती को मात देते हुए निरंतर काम करती रही हैं। उस लिस्ट में सबसे पहला और प्रभावी नाम जया बच्चन का आता है। शोले के दौरान बच्चन परिवार बेबी एक्सपेक्ट कर रहा था। खुद बिग बी के शब्दों में, मैं तो जया जी से अक्सर कहा करता हूं कि शोले में बच्चन फैमिली के दो नहीं तीन लोगों ने काम किया था। हम, आप और श्वेता। रोचक बात यह थी कि जब शोले रिलीज हुई यानी 15 अगस्त 1975 को, तब उनकी जिंदगी में अभिषेक बच्चन आने को थे।
विज्ञापन
2 of 8
जया जी के बाद 1997 में श्रीदेवी जुदाई के दरम्यान प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने मैटरनिटी लीव लेने से पहले फिल्म की शूटिंग खत्म की। बाद में कपूर परिवार के घर जान्हवी आईं।
विज्ञापन
3 of 8
काम के प्रति समर्पित नंदिता दास ओनिर की फिल्म 'आई एम' कर रही थीं। उनका तीसरा महीना चल रहा था। फिर भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग प्रभावित नहीं होने दी। वह साल 2010 था। उसी साल के अगस्त में उन्होंने विवान को जन्म दिया। आई एम उस साल तो फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन हुई। भारत में वह अगले साल अप्रैल में रिलीज हुई।
4 of 8
ओम जय जगदीश फेम तारा शर्मा के साथ तो रोचक सिचुएशन रही। 2009 में वे पहले बेटे जेन को एक्सपेक्ट कर रही थीं। पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने फिल्म 'सुनो ना' की शूटिंग की। उन्हें फिल्म में भी प्रेग्नेंट महिला का रोल करना था। इस तरह उन दिनों के बॉडी शेप ने उन्हें काफी मदद की।
विज्ञापन
5 of 8
जूही चावला तो सबसे आगे रहीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड में एक रिश्ता और आमदनी अठ्न्नी खर्चा रुपइया की शूटिंग की। यह बात 2001 की थी, तब बेटी जान्हवी हुईं। 2003 में भी जब वे दोबारा मां बनने वाली थीं तो उन्होंने झंकार बीट्स की। उस बार बेटे अर्जुन आए।
विज्ञापन
6 of 8
कोंकना सेन शर्मा ने तो प्रेग्नेंसी की हालत में फोटो शूट भी करवाया था। वह संभवतः पहला मौका था, जब किसी अभिनेत्री ने बेबी बंप की अवस्था में फोटो शूट करवाया। उन्होंने मिर्च के अलावा राइट या रॉंन्ग की शूटिंग तो की ही, उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में भी सक्रियता से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
7 of 8
काजोल के लिए तो खासतौर पर डांसिंग स्टेप्स तक चेंज किए गए। जब वे 'वी आर द फैमिली' कर रही थीं। तब युग उनकी कोख में थे। फिल्म छह साल पहले 10 सितंबर को रिलीज हुई, जबकि 7 सितंबर को युग की पैदाइश। बाद के बरसों में उन्होंने टनकपुर का सुपरहीरो की शूटिंग भी मैटरनिटी लीव लेने से पहले पूरी कर ली थी।
अब नवीनतम उदाहरण करीना कपूर खान का है। वे प्रेग्नेंसी के दिनों में भी वीरे दी वेडिंग की शूटिंग करेंगी। उन्होंने खुद तो कहा है ही, फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।