बॉलीवुड हीरो अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों में अपने आप को स्टंट एक्टर से कॉमेडी किंग में तब्दील कर चुके हैं। आजकल वो अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि उनका अभिनय भी काबिले तारीफ है। लेकिन अब अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर एक अलग रूप में नजर आने वाले हैं। वो अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे।
विज्ञापन
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
2 of 11
अक्षय कुमार फिल्म 'पैडमैन' में लीड हीरो के रूप में नजर आएंगे। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। आपको बता दें कि फिल्म की थीम सेनिटरी नैपकीन है।
विज्ञापन
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
3 of 11
फिल्म में अक्षय कुमार सैनिटरी पैड्स बनाते नजर आएंगे। यह किरदार अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड हीरोइन ट्विंकल खन्ना की किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' से लिया गया है। यह किरदार रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
4 of 11
ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट कर बताया है कि ये फिल्म उनकी किताब पर आधारित है। हालांकि फिल्म की कहानी आर बाल्की ने लिखी है और वो ही इसके निर्देशक भी हैं।
विज्ञापन
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
5 of 11
आपको बता दें कि साल 2016 अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल 3' और 'रुस्तम' तीन फिल्में आई थीं। अब अक्षय ने सोशल मीडिया पर 2017 में अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट शेयर की है।
विज्ञापन
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
6 of 11
सबसे पहले 10 फरवरी को अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2 ' रिलीज होगी। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
7 of 11
उसके बाद 2 जून को भूमि पेडनेकर के साथ 'स्वच्छ भारत अभियान' पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के रिलीज होने की बात है।
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
8 of 11
वहीं नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त महीने में रिलीज होगी।
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
9 of 11
इस साल दर्शकों को अक्षय विलेन के रुप में भी दिखेंगे। दीवाली पर अक्षय-रजनीकांत अभिनीत '2.0' रिलीज होगी।
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
10 of 11
नीरज पांडे की एक और फिल्म 'नाम शबाना' में अक्षय कुमार एक मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर तापसी पन्नू नजर आएंगी। आपको बता दें कि ये फिल्म 'बेबी' की सीक्वल है।
एक बार फिर अक्षय कुमार स्पोर्ट्स आधारित फिल्म करने वाले हैं जिसका नाम गोल्ड रखा गया है। यह फिल्म 1948 की कहानी है, जब भारत ने ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं।