फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए अब हीरोइनों का टोटा, करण जौहर की फिल्म में नुसरत भरुचा को मिला मौका

Mon, 21 Mar 2022 05:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सेल्फी' - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के बाद अपनी अगली फिल्म का भी एनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी दिखाई देने वाले हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की इस फिल्म में किसी भी ए लिस्टर हीरोइन ने काम करने से मना कर दिया है। फिल्म में अक्षय के साथ अब नुसरत भरूचा और इमरान के साथ डायना पेंटी की जोड़ी बनेगी। दरअसल अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नुसरत भरुचा, डायना पेंटी और इमरान हाशमी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में सभी के हाथ में एक-एक फाइल है जिसपर सेल्फी लिखा हुआ है। वीडियो में पहले सभी लोग स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं, बाद में सेल्फी का टाइटल गाना बजने लगता है और सभी उसपर जमकर डांस करने लगते हैं। सेल्फी दरअसल अक्षय कुमार की आने वाली नई फिल्म का नाम है। अक्षय कुमार के इस वीडियो पर फैंस के खूब लाइक्स औक कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- नुसरत भरुचा और डायना पेंटी के साथ हम पूरे गियर में हैं...क्या बोलते हो हो जाए मुकाबला। इस वीडियो में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को एकसाथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। दूसरे ने इस टीम को बधाई देते हुए लिखा-  ऑल द बेस्ट टीम सेल्फी। इसके अलावा बहुत सारे यूजर ने हंसी और दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी की शूटिंग जारी है। फिल्म का कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश के भोपाल में भी शूट किया जा रहा है। ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है। इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें