लक्ष्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' उसके पुरानी शीर्षक 'लक्ष्मी बॉम्ब' की वजह से काफी विवादों में घिरी रही। जब फिल्म के निर्माताओं पर चारों तरफ से गहरा दबाव पड़ा तो फिल्म का शीर्षक 'लक्ष्मी' किया गया। हालांकि, भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गावती' के शीर्षक पर तो किसी ने आपत्ति भी नहीं जताई। फिर भी अक्षय को शायद किसी अंक ज्योतिषी ने ही फिल्म का नाम बदलने की सलाह दी होगी और उन्होंने फिल्म का शीर्षक 'दुर्गामती' कर दिया।