फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने की इस अभिनेत्री की दोस्त की मदद, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

Tue, 16 Jun 2020 06:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेणुका शहाणे, अक्षय कुमार, नुपुर अलंकार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हाल ही में अपनी दोस्त और अभिनेत्री नुपुर अलंकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। इसी के साथ रेणुका ने फिल्म इंडस्ट्री से भी नुपुर की मदद की गुहार लगाई थी। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की जानकारी भी रेणुका ने दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Renuka Shahane - फोटो : twitter
रेणुका शहाणे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट किया है। रेणुका ने ट्वीट्स के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम को बताया है। रेणुका ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'उन लोगों की नरमदिली के बारे में क्या कह सकती हूं, जिन्होंने इस भयानक दौर में मेरी दोस्त नुपुर की मदद की, जिनकी परेशानियां पीएमसी बैंक संकट, मां की खराब तबीयत और लॉकडाउन ने दोगुनी कर दी थीं। आज मैं आप सबकी प्रशंसा करना चाहती हूं और इसके साथ यह अपील भी कि अब योगदान बंद कर दें।'
 
विज्ञापन

3 of 5
नुपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
रेणुका ने लगातार सात ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। रेणुका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री से एक एंजल ने नुपुर की मदद की, जिसकी वजह से उनकी मां को बेहतर इलाज मिल सका। इस एंजल ने बिना किसी तारीफ की उम्मीद के पहले भी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और वर्कर्स की मदद की है। उन्होंने फेसबुक पर मेरा मदद मांगने वाली पोस्ट पढ़ा था। उन्होंने राणा जी (आशुतोष राणा) को फोन करके डिटेल्स मांगी, जो मैंने उन्हें बता दीं। उन्होंने पूछा कि नुपुर को कितना चाहिए। मैंने उन्हें धनराशि बता दी। उन्होंने कहा, हो जाएगा। उन्होंने जितनी जरूरत थी, उससे अधिक देकर मदद की।'
 
 

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
रेणुका ने ये भी बताया कि जब उन्होंने उस एंजल को धन्यवाद कहा तब उन्होंने मराठी में कहा, 'कृपया मुझे धन्यवाद ना दें। उनकी मां ठीक हो जाएं। बस काफी है।' रेणुका ने अपने आखिरी ट्वीट में अक्षय कुमार के टैग करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। साथ ही रेणुका ने उनको दुआ देते हुए लिखा, 'मैं दुआ करती हूं, आपको और आपके परिवार को सभी खुशियां और सफलता मिले। सच में ऋणी।'
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renuka Shahane
गौरतलब है कि बीते 11 जून को रेणुका शहाणे ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा था कि नुपुर अलंकार का पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया है और इस समय उनकी बीमार मां के इलाज के लिए पैसे की जरूत है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ उन्होंने नुपुर के लिए मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि अब उन्होंने लोगों से कहा है कि अब मदद ना करें क्योंकि जितनी जरूरत थी उससे ज्यादा की आर्थिक मदद नुपुर को मिल गई है।
 

पढ़ें: सुशांत की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं मनोज बाजपेयी, कहा- 'लॉकडाउन के बाद लौट आएंगे ऋषि, इरफान और सुशांत'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें