पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पानी की तरह बहाया गया है फिल्म पर पैसा
इतिहास या राजा महाराजा से जुड़ी कोई भी फिल्म हो उस पर अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी पैसा खर्च किया जाता है, क्योंकि फिल्मों में भव्यता दिखाने के लिए सेट, राजसी कॉस्ट्यूम, गहने और बाकी चीजों पर भी अच्छा खासा बजट लगाया जाता है। फिल्म पृथ्वीराज पर भी मेकर्स ने खूब पैसा बहाया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया गया है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए हैं। इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 श्रमिकों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पूरी फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।