फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Song: 'रक्षाबंधन' का गाना 'डन कर दो' हुआ रिलीज, शेरावाली के दरबार में झूम कर नाचते दिखे अक्षय

Tue, 19 Jul 2022 02:48 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन फिल्म का दूसरा गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
 
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कभी भी हार नहीं मानते हैं, हाल ही में उनकी फिल्में बच्चन पांडे और पृथ्वीराज चौहान बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन अब वह  इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं और इसके लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें एक भाई पर उसकी चार बहनों के अच्छे भविष्य की जिम्मेदारी है, वह एक अच्छे घर में अपनी बहनों की शादी करना चाहता है। कुछ समय पहले फिल्म का पहला गाना गाना 'तेरे साथ हूं मैं' रिलीज हुआ था और अब मेकर्स ने एक और गाना रिलीज कर दिया है। हालांकि इस गाने में अक्षय माता रानी के सामने झूमकर गाना गाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : youtube
दहेज पर चोट करती है 'रक्षाबंधन'
बात करें रक्षाबंधन के इस नए गाने की तो अक्षय कुमार इसमें माता रानी के जगराते में गाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और एक्टर की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय की पिछली दो फिल्मों के हाल को देखते हुए 'रक्षाबंधन' का हिट होना बहुत मायने रखता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म रक्षा बंधन न सिर्फ भाई-बहन के बीच का प्यार दिखाती है, बल्कि यह हमारे समाज में व्याप्त दहेज की कुप्रथा पर भी चोट करती है। फिल्म में अक्षय की जोड़ी टॉयलेट एक प्रेम कथा का बाद एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ बनी है। जहां फिल्म में हंसने-हंसाने के दृश्य होंगे तो वहीं ये फिल्म किसी को भी भावुक भी कर देगी।

विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अक्षय कुमार को फिल्म  'रक्षा बंधन' से काफी उम्मीदे हैं लेकिन इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दो बड़े स्टार्स की फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन टिकता है और किसी फिल्म ठंडे बस्ते में जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें