पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, 'आदित्य चोपड़ा ने दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से बनाने के लिए काफी मेहनत की है। मैं पूरी सेट-डिजाइन टीम को ऐसा सेट बनाने के लिए बधाई देता हूं। शहर के निर्माण के लिए असली संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था। इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 श्रमिकों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत की, जो हमारी आंखों के लिए एक चमत्कार जैसा था।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आदित्य चोपड़ा ने शहर को परफेक्शन के साथ दिखाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। ट्रेलर को देखकर जो सेट की भव्यता को पसंद कर रहे हैं उन्हें फिल्म की रिलीज तक थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।'