फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padman Song: लड़की हुई 'सयानी' तो मनाया गया जश्न, हल्दी-दूध से नहलाकर ली बलाएं

Thu, 01 Feb 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैडमैन
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने में सिर्फ 8 दिन बाकी हैं। आज फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के बोल 'सयानी' हैं। यह फिल्म का तीसरा गाना है। इस गाने में लड़कियों के पहले पीरियड को सेलीब्रेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार
इस गाने में लड़की के पहले पीरियड को सेलीब्रेट किया जा रहा है। साथ ही लड़की को हल्दी लगाई जा रही है। नए कपड़े पहनाए जा रहे हैं और घर के बड़े नाच-गाने के साथ उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। इसी सेलीब्रेशन के बीच लड़कों का एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है जिसमें वो इसे टेस्‍ट मैच का नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पैडमैन
बता दें कि यह फिल्म मेंसट्रुअल साइकल पर बनी है। जिसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड भूमिका निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होन वाली थी। लेकिन 'पद्मावत' की रिलीज होने के चलते अक्षय ने भंसाली को मौका दिया और अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी।

 

4 of 5
पैडमैन
अब 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल भी फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में अक्षय एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं जो अपने गांव की महिलाओं को सेनिटरी पैड बनाकर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैडमैन
आर बाल्की के प्रोडक्‍शन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें