फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्यारी' को लेकर डायरेक्टर नीरज पांडे ने कही ऐसी बात, नहीं होगा रिलीज आगे खिसकने का अफसोस

Thu, 01 Feb 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डायरेक्टर नीरज पांडे ने 9 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'अय्यारी' के बारे में ऐसी बात बताई जिसे सुनने के बाद किसी को फिल्म की रिलीज आगे खिसकने का अफसोस नहीं होगा। आइए जानते हैं नीरज पांडे को आखिर क्यों अफसोस नहीं है ?
 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 5 साल पहले 8 फरवरी को नीरज की फिल्म स्पेशल 26 रिलीज हुई थी और बॉक्सऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार किया था। इस साल नीरज की फिल्म अय्यारी 9 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
एक इंटरव्यू में नीरज ने कहा कि 'स्पेशल 26' उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा था। लीग से हटकर बनी वो फिल्म लोगों को खासा पसंद आई थी। 
 

4 of 5
manoj
फिल्म 'स्पेशल 26' की सफलता ने साबित कर दिया था कि दर्शकों को कुछ अलग और नया देखने से कोई परहेज नहीं है। लोगों ने इस फिल्म को खुले दिल से अपनाया था। 'अय्यारी' में भी नीरज ने कुछ अलग पेश करने की कोशिश की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज इस बात से भी गदगद हैं कि अय्यारी में उन्हें 'स्पेशल 26' और 'ए वेडनेस डे' के स्टार्स मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह के साथ फिर से काम करने को मिला है। अय्यारी में मनोज बाजपेयी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें