फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saare Bolo Bewafa: 'बच्चन पांडे'  का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, अक्षय कुमार बोले-'अब टूटे हुए दिल की गूंज सबको सुनाई देगी'

Mon, 07 Mar 2022 02:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। एक के बाद एक फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में बच्चन पांडे का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था और इसके बाद अब तक उनकी फिल्म के दो गाने 'मार खाएगा' और लव रोमांटिक सॉन्ग 'मेरी जान-मेरी जान' रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, और अब मेकर्स ने बच्चन पांडे का तीसरा गाने सारे बोलो बेवफा भी रिलीज कर दिया है। इस गाने का टाइटल भले ही 'सारे बोलो बेवफा' हो लेकिन इस गाने का जबरदस्त म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार सॉन्ग सारे बोलो बेवफा - फोटो : यूट्यूब
 इंस्टाग्राम से शेयर की जानकारी-
अक्षय कुमार ने 'सारे बोलो बेवफा' गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी दी है। उन्होंने गाने की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'अब दिल टूटने की गूंज सबको सुनाई देगी क्योंकि सारे ज़ोर से बोलेंगे…Bewafa! इस गाने में भी अक्षय कुमार का खूंखार अंदाज देखने को मिला है। अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कुछ ही घंटो में 11 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार सॉन्ग सारे बोलो बेवफा - फोटो : यूट्यूब
गाने की शुरुआत अक्षय कुमार के जबरदस्त डायलॉग से हो रही है, जिसमें वह कृति सेनन से कहते नजर आ रहे हैं...'ओ डायरेक्टर तोहार स्क्रिप्ट में हमरा दहशत है, हमरा किलिंग है, लेकिन एक चीज मिसिंग है, एंटरटेनमेंट।  इसके बाद धमाकेदार गाना 'सारे बोलों बेवफा' शुरू होता है, जिसमें अक्षय कुमार जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चन पांडे को फरहाद सामजी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के निर्माता है साजिद नाडियाडवाला। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, कृति सेनन के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और एक्टर अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने गैंगस्टर को रोल प्ले किया है जो एक एक्टर बनना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें