फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अक्षय के साथ हादसा, शो की शूटिंग रोकी

Fri, 01 Dec 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है। कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ बड़ा हादसा हो गया जिसके चलते सेट पर मौजूद सभी लोग परेशान हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके कारण प्रोग्राम की शूटिंग को टालना पड़ा। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की सेहत शूटिंग की शुरुआत से ही खराब थी। मगर वह शूटिंग का काम जल्द से जल्द खत्म करना चाहते थे। डॉक्टर ने बताया कि लगातार काम करने की वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
डॉक्टर के अनुसार अक्षय के शरीर में दर्द और बुखार था। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' हर विकेंड पर स्टार प्लस चैनल पर आता है जिसमें अक्षय कुमार जज होते हैं। अक्षय की खराब तबीयत सुनकर उनके फैंस के सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी सेहत की कामना की। फिलहाल वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि टीवी रियलिटी शो के अलावा अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की वजह से भी काफी व्यस्त हैं। अगले साल उनकी पांच फिल्में- '2.0', 'पैडमैन', 'गोल्ड', 'केसरी' और 'हाउसफुल-4' रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें