फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' के ट्रेलर लांच के बाद आया अक्षय कुमार का बयान, बोले- 'जिंदगी में मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ'

Sat, 03 Nov 2018 09:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने शनिवार को ट्रेलर लांच के बाद कहा कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौती भरा रहा। अक्षय सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' में निगेटिव रोल में हैं। अक्षय कुमार पहली बार किसी साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने बताया कि उनके ऐसा करना भले ही कठिन था लेकिन इस दौरान बहुत इन्जॉय भी किया...
विज्ञापन

2 of 5
2.0
फिल्म '2.0' में उन्होंने अपने किरदार के लिए जितना मेकअप किया, उतना अपनी अब तक की जिंदगी में कभी नहीं किया था।  उन्होंने कहा कि उन्होंने तमिल में बोलने के लिए दो घंटे का अभ्यास किया था। अक्षय बोले- मेरे पास अपनी भावनाओं को वयक्त करने के लिए शब्द नहीं है, मैं शंकर सर और लयाका प्रोडक्शन का बड़ा आभारी हूं, अपने रोल पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि मेकअप में 4 घंटे लगते थे और हटाने में ढेड़ घंटे, मैंने अपनी पूरी लाइफ में इतना मेकअप कभी नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
बता दें कि मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यकीनन फैंस को सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार से जो उम्मीदें थी उसमें दोनों ही कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 2.0 के ट्रेलर को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन बीते 3 दिन पहले ही अक्षय कुमार ने ट्रेलर की रिलीज डेट बताकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

4 of 5
2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
ट्रेलर की शुरुआत में ही सेल फोन गायब होते दिख रहे हैं और तभी विलेन बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है और वो कहते हैं सेल फोन रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है। पूरे ट्रेलर में विलेन बने अक्षय कुमार और चिट्टी बने रजनीकांत के बीच लड़ाई दिखाई गई है। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें