फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के लिए आगे आए अक्षय, अजय और शाहरुख, हेमा मालिनी ने दी विवादित विज्ञापन पर सफाई, पांच खबरें

Thu, 28 May 2020 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और अजय देवगन - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के प्रकोप से इस वक्त हर इंसान परेशान है। एक तरफ जहां इससे लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं  कई लोगों पर इसकी आर्थिक मार भी पड़ रही है। कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण कई दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (CINTAA) को 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।

कोरोना प्रभावितों की अक्षय कुमार ने फिर की मदद, अब 1500 लोगों के खातों में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपये
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
चक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। तूफान के बाद की स्थिति बहुत भयावह  है। इस तूफान ने आजीविका के प्रमुख साधन खेती को भी छीन लिया है। कई इलाकों में बाढ़ से बचाने के लिए बने ज्यादातर बांध या तो टूट चुके हैं या फिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मदद के लिए आगे आए हैं।

अम्फान पीड़ितों की मदद को आगे आए शाहरुख खान, पश्चिम बंगाल में देंगे ये योगदान

 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन पर एक निजी कंपनी के उत्पादक का गलत तरीके से विज्ञापन करने का आरोप लगा रहे हैं। कड़ी आलोचना के बाद अब हेमा मालिनी ने इस विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इस कंपनी का विज्ञापन करना हेमा मालिनी को पड़ा भारी, आलोचना के बाद अभिनेत्री ने कहा- 'मैं समाज के सभी वर्गों...'


 

4 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अभी कम होते नहीं दिख रहा। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,51,767 हो गई है, जिनमें से 83,004 सक्रिय मामले हैं, 64,426 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अफवाहों के भी फैलने का दौर लगातार जारी है। हाल ही में खबर उड़ी कि बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री मंदाना करीमी को कोरोना हो गया। 

बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी को हुआ कोरोना? लाइव आकर लगाई फटकार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद यहां संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। खुद मदद करने के साथ-साथ उन्होंने लोगों से भी सहायता करने की अपील की है। 

कोरोना के बीच अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी, लोगों से भी की अपील
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें