फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी, लोगों से भी की ये खास अपील

Thu, 28 May 2020 05:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
मुंबई में कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद यहां संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। खुद मदद करने के साथ ही साथ उन्होंने लोगों से भी सहायता करने की अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने मुंबई के स्लम इलाके धारावी में रहने वाले 700 परिवारों की जिम्मेदारी ली है। हाल ही में प्रवासियों को घर भेज रहे अभिनेता सोनू सूद की तारीफ करने के बाद अब खुद अजय देवगन भी मदद के लिए मैदान में उतर पड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान करने का आग्रह करता हूं।'
 

4 of 5
सोनू सूद और अजय देवगन - फोटो : Social Media
सोनू सूद की जमकर की तारीफ
इससे पहले अजय देवगन ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं, वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अजय देवगन ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए 51 लाख रुपये की मदद भेजी थी। सोशल मीडिया के जरिए अजय लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

अम्फान पीड़ितों की मदद को आगे आए शाहरुख खान, पश्चिम बंगाल में देंगे ये योगदान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें