फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पैडमैन' के कलेक्शन पर अक्षय ने कह दी इतनी बड़ी बात, हो जाएंगे हैरान

Sun, 14 Jan 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' को लेकर काफी चर्चा में है। अक्षय ने इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज से पहले अक्षय ने फिल्म के कलेक्शन को लेकर काफी बड़ी बात कह दी है।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज होनी है। 'पैडमैन' के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भी रिलीज होगी। 'पद्मावत' के साथ रिलीज होने से 'पैडमैन' के कलेक्शन को लेकर फिल्म मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय से जब उनकी इस फिल्म की कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में नहीं सोचता। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल मैं युवाओं को अपनी वैनिटी वैन के बाहर पीरियड्स के बारे में चर्चा करते हुए देखता हूं। मेरे लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको  बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' में पीरियड्स के समय महिलाओं को होने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं जबकि फिल्म के निर्देशक आर बाल्की हैं। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें