फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: 'हे बेबी' में अक्षय कुमार की बेटी एंजल गई है इतनी बड़ी, तस्वीरें देख पहचानना मुश्किल

Sun, 23 Jan 2022 01:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बे बेबी की एंजल हो गई हैं बड़ी - फोटो : insta
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे छोटे सितारें जिन्होंने बिना कोई एक्टिंग किए सिर्फ अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिलों में राज किया है, लेकिन ये सितारें बाद में फिल्मी दुनिया में दिखाई नहीं दिए लिहाजा ऐसे में लोगों के मन में उनकी आज भी वहीं छोटे से बच्चे की छवि बनी हुई है। फिल्म 'हे बेबी' में अक्षय कुमार की नन्हीं बच्ची एंजल तो सबको याद होगी ही। इस बच्ची पर ही पूरी फिल्म की कहानी आधारित थी। नन्हीं एंजल की प्यारी सी मुस्कुराहट ने पूरी फिल्म में दर्शकों के दिल जीता था। एंजेल का किरदार निभाने वाली जुआना सांघवी अब बड़ी हो गई हैं और तस्वीरें देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हैं। एंजल यानी जुआना सांघवी की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बे बेबी की एंजल - फोटो : insta
साल 2007 में आई फिल्म 'हे बेबी' में अक्षय कुमार और विद्या बालन की बेटी एंजल के रोल मे नजर आने वाली जुआना सांघवी बड़ी हो गई हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जुआना की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद दर्शक हैरान रह गए हैं। इन तस्वीरों में जुआना को देखने के बाद दर्शक हैरानी भरी प्रतिक्रिया देते हुए पूछ रहे हैं क्या ये वही बच्ची है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यकीन ही नहीं होता तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये वहीं बच्ची है, इतनी बड़ी कब हो गई।'
विज्ञापन

3 of 4
जुआना सांघवी - फोटो : insta
आपको बता दें कि जब फिल्म हे बेबी आई थी तो एंजल यानी जुआना सांघवी सिर्फ 16 महीने की थीं, इस समय जुआना 17 साल की हो चुकी हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में जुआना गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को asaphotographers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
जुआना सांघवी - फोटो : insta
फिल्म  हे बेबी में अपनी प्यारी सी मुस्कान से दर्शकों का दिल लूटने वाली के बाद जुआना कहीं दिखाई नहीं दीं। हालांकि अभी भी इस बारे में नहीं कहा जा सकता कि जुआना सांघवी किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी या नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें